विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बड़ा ऐलान : अब टॉपर्स के प्राचार्यों को भी मिलेगा गोल्ड मेडल
पिछोर- प्रतिभा सम्मान समारोह के मंच से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने शिक्षा को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि "मेरा सपना है कि शिक्षा के मामले में पिछोर विधानसभा पूरे देश में नंबर 1 बने। मैं खुद ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं, इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र का हर बच्चा खूब पढ़े और आगे बढ़े, इसीलिए ये सब आयोजन कर रहा हूं।"
उन्होंने मंच से ऐलान किया कि अगले साल से जो भी विद्यार्थी मध्यप्रदेश की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाएगा, उसके स्कूल के प्राचार्य को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विधायक की इस घोषणा के बाद पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Pichhore, Shivpuri | Aug 23, 2026