मुज़फ्फरनगर: पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल की कैद, मामला 26 सितंबर 2017 का है
विशेष अदालत पॉक्सो की पीठासीन अधिकारी श्रीमती मंजिला की अदालत ने 15 साल की बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी संदीप को तीन साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है। अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी। मामला 26 सितंबर 2017 का है, जब थाना सिकेड़ा क्षेत्र के ग्राम धनेड़ा में बालिका गोबर डालने जा रही थी।