दतिया: डगरई टोल पर अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस का धरना, स्थानीय नागरिकों ने टोल से छूट की मांग की
Datia, Datia | Apr 16, 2026 डगरई टोल नाका पर कथित अवैध वसूली के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि डगरई टोल नाका पर अवैध वसूली होती है।