चौरीचौरा: चौरी चौरा पुलिस ने मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज
चौरी चौरा पुलिस ने सोमवार भोर में गश्त के दौरान अवैध रूप से मिट्टी ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोमवार तड़के गश्त के दौरान अयोध्याचक के पास मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में मिलीं।