सुसनेर: इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढोलाखेड़ी के समीप बाइक अनियंत्रित होने से 1व्यक्ति घायल, सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
आज शनिवार की शाम को इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढोलाखेड़ी के समीप करण सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई जिसको पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहाँ पर डॉक्टर नीलम जैन व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।