सुसनेर: नस्ल बिगड़ जाए तो उससे राष्ट्र का विनाश होता है श्रीराम मंदिर धर्मशाला में गोकथा में साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती ने कहा
निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए श्रीराम मन्दिर धर्मशाला प्रांगण में चल रही 7 दिवसीय के छटे दिन श्रोताओं को संबोधित करते हुए बीती देर रात्रि में साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने कहा कि नस्ल बिगड़ जाए तो उससे राष्ट्र का विनाश होता है, आज विश्व में सनातन संस्कृति का डंका बज रहा है और लाखों विदेशी नागरिक सनातन संस्कृति को अपना रहें है।