गोरखपुर: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, म्यूल खातों से हर दिन लाखों रुपये का लेनदेन होता था
ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क चलाकर संदिग्ध बैंक खातों के जरिए,रोजाना लाखों रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का शाहपुर पुलिस और साइबर टीम ने भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जबकि गिरोह के 3 सदस्य अभी फरार हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।