थराली: थराली नगर पंचायत के वार्ड तीन में सभासद दिवाकर नेगी के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
एक कदम स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को सुबह 11 बजे से थराली नगर पंचायत के वार्ड 03 में नव निर्वाचित सभासद दिवाकर नेगी की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों ने भिन्न भिन्न स्थानों स्वच्छता अभियान चलाया इसके साथ ही सड़क किनारे और पैदल रास्तों पर बनी नालियों की साफ सफाई की गई। इस दौरान उन्होंने नगर के सभी नागरिकों से स्वच्छता मे सहयोग करने के लिए लोगों से अपील की