जौरा जनपद में कथित करोड़ों के भ्रष्टाचार पर घमासान, 3 सदस्य आमरण अनशन पर; मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध
मुरैना। जौरा जनपद पंचायत में कथित करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 13 सदस्य आंदोलन कर रहे हैं। 13 अक्टूबर से जारी धरने के सातवें दिन प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल बदलकर एसडीएम कार्यालय कर दिया। सोमवार शाम करीब 8 बजे जौरा कस्बे में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। तीन सदस्य मुवीन खान, सोनू निगम और ओमप्रकाश सिकरवार आमरण अनशन पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिन एसडीएम कार्यालय पर धरना देने के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे। इसके बाद भोपाल में प्रदर्शन करने पर निर्णय लिया जाएगा।
#जौरा #मुरैना #morena