भरतपुर: भरतपुर डीएसटी और मथुरा गेट थाना पुलिस ने विनोद पथेना और उसके गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार
भरतपुर डीएसटी एवं मथुरा गेट थाना पुलिस ने विनोद पथेना और उसके गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार। सारस चौराहे के पास एक होटल में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था गिरोह। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड ली। गिरोह के सदस्यों से हथियार एवं बुलेट प्रूफ जैकेट भी बरामद।