कुम्हेर: अभावि परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृज विवि में छात्रहित एवं मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भरतपुर इकाई द्वारा महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, आधारभूत सुविधाओं एवं समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कुलगुरु सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने छात्रहित से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।