गया टाउन सीडी ब्लॉक: शेरघाटी को जिला बनाने की मांग तेज, गया में कांग्रेस प्रवक्ता ने ज्ञापन भेजा
गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल को जिला बनाने समेत कई प्रशासनिक पुनर्गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को ईमेल व ट्विटर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपील की है।