5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने हथियार और स्कॉर्पियो सहित दबोचा
हत्या के प्रयास के मामले में नौ माह से फरार चल रहा था आरोपी, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
भिंड। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2025 को फरियादी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया था। हालांकि फरियादी बाल-बाल बच गया, लेकिन गोली उसकी मां को लग गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/25 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
Gormi, Bhind | Jun 21, 2026