नगर नौसा: नगरनौसा पेट्रोल पंप के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, नगरनौसा में पसरा मातम
ट्रक और ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, नगरनौसा में पसरा मातम,नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान नगरनौसा महुआतल निवासी स्वर्गीय कृष्णदेव राम के 33 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई.