भरथना: लखना चकरनगर मार्ग पर कार और पिकअप की टक्कर में 13 वर्षीय अर्जुन घायल
लखना-चकरनगर मार्ग पर रेंज कोठी के पास गुरुवार सुबह 9बजे कार-पिकअप की टक्कर में अर्जुन सिंह 13 पुत्र मनीष कुमार,निवासी नगला जोर,चकरनगर घायल हो गया।अर्जुन के सिर,हाथ और पैरों में चोटें आईं।उसे लखना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कार चालक रामबालक पुत्र छोटेलाल, निवासी तहसील परिसर चकरनगर बाल-बाल बच गए। सूचना पर लवेदी पुलिस और लखना चौकी पुलिस ने संभाला।