सरकार को घेरने निकले कांग्रेसी, लेकिन विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा! जांजगीर के कचहरी चौक पर महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित 'चीनी सत्याग्रह' में उस वक्त सियासी बवाल मच गया, जब जांजगीर-चांपा से कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के बोल कथित तौर पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बहक गए। जिस मंच से सरकार की नाकामियों को उजागर करना था, वहां विधायक की कथित फिसली जुबान के बाद आंदोलन का मूल मुद्दा पीछे छूट गया और पार्टी की अंदरूनी खींचतान चर्चा के केंद्र में आ गई।
विधायक के इस बयान का वीडियो सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार करते हुए पूरे आंदोलन को 'राजनीतिक ड्रामा' करार दिया है। अब सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि क्या यह सिर्फ मंच पर हुई एक चूक थी या फिर पार्टी के भीतर दबा असंतोष अनजाने में बाहर छलक आया? आंदोलन का नतीजा जो भी हो, फिलहाल 'चीनी सत्याग्रह' चीनी की मिठास से ज्यादा विधायक की कड़वाहट और सियासी घमासान के लिए सुर्खियों में है।
#JanjgirChampa #ChhattisgarhPolitics #Congress #VyasKashyap #BJP #ChiniSatyagrah #PoliticalDrama #CGNews #FatafatNews