शहपुरा: बड़झर पिपरिया गांव के जंगल में मोटरसाइकिल कुत्ते से टकराई, हादसे में दो लोग घायल
शहपुरा थाना क्षेत्र के बड़झर पिपरिया गांव के जंगल में मोटरसाइकिल अचानक कुत्ता से टकरा गई और हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 1:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर दो लोग कटहेरा से पिपरिया जा रहे थे उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए ।