बांसवाड़ा: डुप्लीकेट लाइटर नुमा पिस्टल के आकार की वस्तु के साथ रील बनाने पर सदर थाना पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र की सभी सभी आपराधिक गतिविधियों पर पौनी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर हथियार पिस्टल जैसे लाइटर सँग रील बनाने पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया सेल एवं सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते एकयुवक बोखड़ाखोरा निवासी विनोद मईड़ा को गिरफ्तार किया ।