अतरी: अतरी में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया
अतरी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रंगों के इस पर्व ने सभी के चेहरे पर खुशी और उत्साह भर दिया।