अशोक नगर: साइबर अपराध पर देहात पुलिस का बड़ा एक्शन, यादव कॉलोनी में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से लोगों को किया जागरूक
अशोकनगर में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच देहात थाना पुलिस ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। शनिवार शाम 5 बजे यादव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पुलिस टीम ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। पुलिस ने लोगों को चेताया कि सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध मैसेज, अज्ञात लिंक और ओटीपी शेयर करने से बचें।