मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती, प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की दी चेतावनी
मुगलसराय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू किया है। रविवार रात एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी टीम ने सड़कों का निरीक्षण किया। आज सोमवार दोपहर 01 बजे को एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को समय-सीमा में कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।