वारासिवनी: आठ स्कूलों को भवन स्वीकृति मिली, अब सुरक्षित माहौल में पढ़ेंगे बच्चे, विधायक विवेक पटेल के प्रयास रंग लाए
विधायक विवेक पटेल के प्रयासों से क्षेत्र के आठ जर्जर स्कूलों के लिए नए भवन स्वीकृत हुए हैं। करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले इन भवनों से विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर शिक्षा वातावरण मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव व शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आभार जताया।