जहाज़पुर: जहाजपुर पुलिस ने 2 किलो 900 ग्राम गांजा किया बरामद
नशे के खिलाफ अभियान के तहत जहाजपुर थाना पुलिस ने उलेला गांव में कार्रवाई करते हुए 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। थानाधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में आज गुरूवार शाम करीब पांच हुई कार्रवाई में एक आरोपी को डिटेन किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।