समस्तीपुर: जिले के नगर थाने में गणतंत्र दिवस के मौके पर थाना अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, सभी पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने गणतंत्र दिवस के मौके पर थाना परिसर में तिरंगा फहराया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने परेड की सलामी लेते हुए तिरंगा फहराया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान नगर थाने में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं इलाके के सभी जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।