समस्तीपुर: दलसिंहसराय बाजार से पुलिस ने 6 बोतल विदेशी शराब के साथ दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
दलसिंहसराय थाने की पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजार से दो दोस्तों को 6 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार नीरज कुमार एवं एमडी अजरत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के रहने वाले बताए गए है। गिरफ्तार दोनों युवको को पुलिस सुरक्षा घेरे में कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।