समस्तीपुर: जिला न्यायालय में लड़ाई झगड़ा एवं एससी एसटी के आरोप में दो लोगों ने किया समर्पण
जिले के रैनि गांव के रहने वाले सुरेंद्र महतो लड़ाई झगड़ा के आरोप में न्यायालय में समर्पण किया है, तो कलवारा गांव के रहने वाले मणिकांत महतो एससी-एसटी के आरोप में समर्पण किया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद दोनों लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।