समस्तीपुर: जिला न्यायालय से गवाही देकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को मोरदिवा के पास टेंपो से उतार कर की गई मारपीट
मोरदिवा पास कुछ लोगों ने महेश प्रसाद सिंह को टेंपो से उतार कर मारपीट कर दिया है। महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके भतीजा से मारपीट मामले को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था आज गुरुवार के दिन न्यायालय से गबाही देकर अपने घर लौट रहे थे जहां उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने भतीजा के इशारे पर उनके रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है।