समस्तीपुर: भूमि सुधार उप समाहर्ता ने जमीन के लंबित मामले को लेकर राजस्व कर्मचारियों के साथ किया बैठक का आयोजन
जमीन के लंबित मामले के निष्पादन को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता ने गुरुवार के दिन सदर अनुमंडल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया है। बैठक के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता ने त्वरित गति से जमीन के लंबित मामले के निष्पादन को लेकर सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश जारी किया है।