बीकानेर: पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने डूडी के आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा बुधवार को बीकानेर पहुंचीं और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिव्या मदेरणा ने डूडी की धर्मपत्नी व विधायक सुशीला डूडी से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “रामेश्वर डूडी का जाना किसान वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने धोरों की माटी से