अशोक नगर: मुंगावली के वार्ड क्रमांक आठ में 8 साल के बच्चे को सांप ने काटा अशोकनगर में उपचार के दौरान हुई मौत
अशोकनगर जिले के मुंगावली में सांप के काटने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुंगावली के वार्ड नंबर 8 निवासी बृजेन्द्र पुत्र नरेश कुशवाह अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रहा था। शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता जाग गए। उन्होंने बिस्तर पर एक सांप देखा।