मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की फागी थाना पुलिस ने पिछले 4 सालों से फरार एक शातिर बदमाश को चोरी नकबजनी मामले में किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत फागी थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में पिछले चार सालों से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। फागी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी धीरज सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।