दादरी: हनुमान चौक से गौर सिटी मॉल की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, जाम में फंसी मरीज को ले जाती एम्बुलेंस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित हनुमान चौक से गौर सिटी मॉल की ओर आने वाले मार्ग पर बुधवार रात को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एक एंबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।