दादरी: सेक्टर-71 में स्थित जनता फ्लैट्स की स्थिति जर्जर, सपा ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई
नोएडा के सेक्टर-71 में स्थित जनता फ्लैट्स की स्थिति जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। वहीं बुधवार को सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया है कि सेक्टर-71 में स्थित जनता फ्लैट्स में प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से कभी भी बड़ा गंभीर हादसा हो सकता है।