Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
newskrantiup47
19
बलरामपुर समाचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर टिप्पणी करने वाले युवक के बारे में नगर पालिका अध्यक्षडॉक्टर धीरेंद्र प्
Balrampur, Balrampur
| Jun 12, 2026
#national
#politics
MORE NEWS
जंगल और बॉर्डर से सटा गांव, विकास की राह में बदहाल सड़क बनी सबसे बड़ी बाधा। बलरामपुर। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र के विकासखंड तुलसीपुर में स्थित ग्राम पंचायत गणेशपुर इमलिया आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। जंगल और अंतरराज्यीय सीमा से सटे इस गांव तक विकास की किरणें पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की कई योजनाएं कागजों में तो दिखाई देती हैं, लेकिन गांव तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में भटक जाती हैं। ग्रामीणों की मांग: "सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं, गांव तक पहुंचने वाला रास्ता भी चाहिए। सड़क बनेगी तो विकास खुद-ब-खुद गांव तक पहुंच जाएगा।" 👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचे। #गणेशपुर_इमलिया #बलरामपुर #GroundReport #ViralNews #ग्रामीण_भारत #विकास_की_हकीकत #BorderVillage #JungleArea #RoadIssue #UPNews #जनता_पूछ_रही_है #ग्रामीणों_की_पुकार #ViralPost #NewsUpdate #BalrampurNews #सड़क_दो_विकास_दो #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर जिला प्रशासन बलरामपुर MYogiAdityanath Kailash Nath Shukla Ram Shiromani Verma
Balrampur, Balrampur | Jun 21, 2026
#बलरामपुर ! करबला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माह-ए-मोहर्रम की पांचवीं तारीख रविवार को #उतरौला में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस से पूर्व, स्वर्गीय मोहम्मद जमील हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसको मौलाना मोहम्मद अली ने खिताब किया। मजलिस के बाद जुलूस मनकापुर रोड स्थित स्वर्गीय जमील हुसैन रिज़वी के आवास से निकलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, गौसिया कालेज, छिपिया मोड़, चांद मस्जिद, हाटन रोड तिराहा से मुख्य मार्ग होता हुआ कस्बा चौकी के बगल से सुभाष नगर के बड़ा इमामबाड़ा में संपन्न हुआ। जुलूस में कई नौहा ख्वानो ने नौहा पढ़ा। तथा तमाम अज़ादारों ने मातम कर इमाम हुसैन को पुरसा दिया। जूलूस की आगवानी कर रहे सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी अनिल, अनसार हुसैन, किशवर हुसैन, एवं समीर रिज़वी द्वारा जुलूस में शामिल अज़ादारों को जगह-जगह पानी, बिस्किट, शीरनी, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स आदि वितरित किया गया। जुलूस में अकीदतमंदो की भारी भीड़ रही। जुलूस में शामिल लोग या अली, या हुसैन, नारे हैदरी का नारा बुलंद कर रहे थे। जुलूस में अज़ादारों ने दर्द भरे नौहे पर जमकर मातम भी किया। इमामिया ट्रस्ट अध्यक्ष ऐमन रिज़वी, आमिर रिजवी, अलीम रिजवी, सैफ रिजवी, जुलियस जाफरी, कल्बे अब्बास, सरदार हुसैन रिजवी, डॉ जेड हैदर, जुहेर अब्बास, डॉ अली नवाज, डॉक्टर नेहाल रिजवी, डॉक्टर आरिफ रिज़वी, अकील जाफरी, सिज्जू रिज़वी, नुसरत हुसैन, सईद जाफरी, समन हैदर, शारिब रिज़वी, दानिश रिजवी, कफील अब्बास, जैन जाफरी, मोजिज़ अब्बास, अनीस उतरौलवी, इब्बू जाफरी, सरदार हुसैन रिजवी, अली मुरतुजा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ व विद्युत व्यवस्था के मद्देनजर नजर जेई रवीन्द्र कुमार, मुख्य लाइनमैन मोहम्मद उमर, अमित कुमार जुलूस के दौरान पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। #balrampur #utraula #muharram #moharram
Balrampur, Balrampur | Jun 21, 2026
हमारी खबर का असर: पचपेड़वा में झोलाछाप डॉक्टर की फर्जी स्पेशलिस्ट क्लीनिक हुई सील, लेकिन संचालक पर अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं? स्वास्थ्य विभाग की 'आधी-अधूरी' कार्रवाई: सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक पर जड़ा ताला, पर पुलिस केस दर्ज कराने से आखिर क्यों बच रहा महकमा? हमारी खबर का असर: फर्जी तौर पर संचालित बच्चों के स्पेशलिस्ट क्लीनिक पर सील, पर कानूनी कार्रवाई अब भी नदारद बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में धड़ल्ले से चल रहे फर्जी क्लीनिक के खिलाफ बलरामपुर पोस्ट द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। मामले के तूल पकड़ने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए पचपेड़वा स्थित इस अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। पचपेड़वा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार चौधरी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। लेकिन इस पूरे मामले में विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह है कि मासूमों की जान से खुलेआम खिलवाड़ करने वाले इस अस्पताल को सील तो कर दिया गया, लेकिन इसके संचालक के खिलाफ अब तक सुसंगत धाराओं में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई? सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नीले रंग के शटर वाले इस अवैध क्लीनिक को बंद करवा दिया है। एक व्यक्ति शटर के ताले पर सरकारी कागज की सील लगाता हुआ नजर आ रहा है, जबकि सफेद शर्ट पहने अधिकारी और उनकी टीम पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है। क्लीनिक के शटर के दोनों ओर छोटे बच्चों और आंखों की जांच से जुड़े पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि यहां बिना वैध अनुमति के चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई देखने में भले ही सख्त लग रही हो, लेकिन एफआईआर न होने के कारण यह केवल खानापूर्ति का हिस्सा प्रतीत होती है। केवल शटर गिरा देने और उस पर सील लगा देने से झोलाछाप डॉक्टरों का हौसला नहीं टूटता। जब तक संचालक के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक यह कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी। बिना पुलिस केस के ऐसे संचालक अक्सर कुछ दिनों बाद किसी दूसरी जगह से अपना धंधा फिर शुरू कर देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या स्वास्थ्य विभाग सिर्फ दबाव कम करने के लिए यह 'सील' करने की औपचारिकता निभा रहा है? डॉ. अनिल कुमार चौधरी की टीम आखिर किस कारण एफआईआर दर्ज कराने से बच रही है? जब तक दोषियों पर कानूनी शिकंजा नहीं कसता, तब तक पचपेड़वा में मरीजों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल बने रहेंगे। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराते हैं या मामला यहीं तक सीमित रह जाता है। सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी सामने आई है कि इस फर्जी अस्पताल का संचालक कथित डॉक्टर सिद्धार्थ यादव, बलरामपुर सदर ब्लॉक के सिसई गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट परम स्वरूप यादव का बेटा है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि प्रभाव के चलते अब तक फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक और फार्मेसी पर कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह विभाग बीएएमएस, बीयूएमएस या बीएचएमएस चिकित्सकों द्वारा एलोपैथी प्रैक्टिस करने के मामलों में कार्रवाई करता है, क्या उसी तरह इस मामले में भी क्लीनिक सील करने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी? या फिर यह मामला समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा और कुछ दिनों बाद कथित डॉक्टर दोबारा बच्चों के विशेषज्ञ के रूप में अपनी गतिविधियां शुरू कर देगा। खबर लिखे जाने तक बलरामपुर पोस्ट पर प्रकाशित इसी खबर जुड़े मामले को लगभग , 1,लाख 80,हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है। बड़ी संख्या में पाठक इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भी लोग इस मुद्दे को लगातार देखेंगे, साझा करेंगे और अपनी राय देकर जनहित के इस अभियान को मजबूत करेंगे।
Balrampur, Balrampur | Jun 21, 2026
#Balrampurpolice NEET परीक्षा 2026 के परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु संबन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश https://t.co/AGd5dFRbPR
Balrampur, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026
#बलरामपुर! रेहरामाफी उतरौला में हाय औन हाय मुहम्मद की सदाओं के बीच उठा जनाबे ज़ैनब के बच्चों के ताबूत, मौजूद सभी की आंखें हुईं नम #बलरामपुर जिले के #उतरौला रेहरा माफ़ी में ईमाम बारगाह मरहूम इब्ने हसन में अंजुमने वफ़ाये अब्बास के तत्वाधान में एक मजलिस का आयोजन हुआ। जिसे मौलाना अशरफ़ इमाम ज़ैदी साहब ने सम्बोधित किया। मजलिस से पूर्व इरफ़ान हैदर,अबरार बलरामपुरी,अनीस उतरौलवी, मोजिज़ अब्बास, शुजा उतरौलवी, महमूदुल हसन, मिसाक़ हैदर, मोहसिन अब्बास, नदीम हैदर समेत अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किए। मौलाना अशरफ़ इमाम ज़ैदी ने कहा कि कर्बला में जिस तरह सभी रिश्तों को सम्मान दिया गया, उसकी मिसाल कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। हमें अपनी ज़िन्दगी में कर्बला को उतारने की ज़रूरत है, तभी हम सभी रिश्तों को सम्मान दे पायेंगे। मुहर्रम और कर्बला सारी दुनिया को पैगाम देता है कि, जब सारी दुनिया की ज़ालिम ताक़तें तुम्हारे विरुद्ध खड़ी हों, तब भी तुम हक़ और सच के साथ अल्लाह पर
Balrampur, Balrampur | Jun 21, 2026
बलरामपुर समाचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर टिप्पणी करने वाले युवक के बारे में नगर पालिका अध्यक्षडॉक्टर धीरेंद्र प् - Balrampur News