महोबा: जिला अस्पताल का यूपी एससी-एसटी आयोग के सदस्य मिठाई लाल ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया स्थलीय जायजा
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 यूपी सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य और निषाद पार्टी के नेता मिठाई लाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की कार्यशैली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने इस भीषण गर्मी के कूलर-पंखे और पानी जैसी जरूरी व्यवस्थाओं को भी परखा।