जतारा: दिगौड़ा-जतारा रोड पर ईंटों के ढेर से टकराई बाइक, ससुराल जा रहे युवक की दर्दनाक मौत
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिगौड़ा-जतारा रोड पर तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में गुरसरांय थाना क्षेत्र के पठा गांव निवासी विनय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी दौलत सिंह यादव निवासी कोंच यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए।