राजगीर मलमास मेला झूले से गिरकर नवादा के युवक की मौत बिगड़ा संतुलन
राजगीर में आयोजित मलमास मेला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने मेले की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार झूले से गिरकर नवादा के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक झूला झूलते समय रील बनाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।