बीकानेर: पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस-एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को हंगामे में बदल गया। प्रदर्शनकारी अस्पताल अधीक्षक को प्रतीकात्मक रूप से जूतों की माला पहनाकर विरोध दर्ज कराने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और खींचतान हु