हुज़ूर: भोपाल के बैरागढ़ में थ्रीइएमइ सेंटर के मैनेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपए की साइबर ठगी
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2025 भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्रीइएमइ सेंटर में एक मैनेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है| मैनेजर को इंग्लैंड के एक नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए लिंक आया था|वह ग्रुप में जुड़े तो उन्हें भारी मुनाफे का लोभ दिया गया, जिसमें फंसकर उन्होंने एक फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिया,और 24 लाख रुपए निवेश कर दिए|