हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर में दो जगह छापेमारी कर अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया, दो आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2025 भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर क्षेत्र में दो जगह छापेमारी में अवैध शराब का बड़ा जखीरा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। लगभग 385 लीटर कुल कीमत 4 लाख की देशी व विदेशी शराब की जप्त। शुक्रवार को होली के मौके पर शराब बंदी के चलते अवैध शराब खपाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।