भिनगा: भिनगा कलेक्ट्रेट के एनआईसी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में EVM व वीवीपैट मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट एनआईसी में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।वहीं जिला अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को बताया की भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जनपद श्रावस्ती में लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।