गुन्नौर: गांव भिरावटी के मझरा मलुआ के घेर निवासी महिला ने पति और ससुर के अपहरण का लगाया आरोप
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मझरा मलुआ के घेर निवासी महिला ने अपने पति और ससुर के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला गीता ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे धनारी थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति नरेश और ससुर भीमसैन 2 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे पिकअप वाहन लेकर घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।