कोरांव: 45 वर्ष बाद डीही रजबहा में पहुंचा पानी, सिंचाई विभाग की चौपाल में विधायक राजमणि कोल ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
कोरांव विधायक राजमणि कोल के प्रयासों से डीही रजबहा नहर में 45 वर्ष बाद पानी पहुंचा है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पानी पहुंचने के बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने सोमवार को दिघलो गांव में एक चौपाल का आयोजन किया। यह चौपाल सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।