पटना ग्रामीण: जॉइनिंग की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशासन ने रोका
बिहार भर के होमगार्ड सफल अभ्यर्थी अपनी ज्वाइनिंग की मांग को लेकर पटना पहुंचे। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे सभी होमगार्ड सफल अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। भारी संख्या में जुटे होमगार्ड सफल अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।