प्रतापगढ़: बारावरदा के मोसरा में वृद्ध की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला, ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बारावरदा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मौसरा गांव निवासी 78 वर्षीय नानुराम पिता नाथु गुर्जर की कृषि भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनपढ़ एवं भोले-भाले वृद्ध को पेंशन दिलाने का झांसा देकर उनकी बेशकीमती कृषि भूमि बिना किसी प्रतिफल के कथित र