नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मटेरा थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम 5:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रहीस पुत्र मुस्ताक अली निवासी समोखन को उप निरीक्षक रविंद्र कुमार अतिउल्लाह ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। आरोपी को शांति भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।