नानपारा: नानपारा नगर में अतिक्रमण और जाम से जूझ रहे लोग, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, प्रशासन कर रहा अनदेखी
नानपारा नगर के इमामगंज चौराहे से गांधी पार्क तक हर दुकानों के सामने ठेले लगते हैं। सड़क पर दुकान इस तरह सजाती है कि उनके सामने सड़क का वजूद नजर नहीं आता है। मंगलवार को शाम 5 बजे चौक बाजार स्थित एक दुकान के सामने ठेले पर सामान बेचने वाले ने बताया कि 300 रोज देते हैं। इसी प्रकार इमामगंज चौराहा स्थित एक बंद पड़ी दुकान के सामने तिलवा फुटपाथ पर समान बेच रहे हैं।