नानपारा: नानपारा नगर में मारपीट के आरोप में कोतवाली नानपारा की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नानपारा की पुलिस ने एक अभियुक्त को बुधवार की शाम 6:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खालिद पुत्र शमशाद निवासी पुरानी बाजार को उपनिरीक्षक राम सुथार यादव नागेंद्र यादव ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।