लखीसराय: लखीसराय में सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
शुक्रवार अपराह्न 1:15 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यों,लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए.