फुल्लीडूमर: केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच असरगंज टीम ने जीता, खेसर फील्ड पर हुआ आयोजन
फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर हाई स्कूल फील्ड पर चल रहे केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को असरगंज टीम ने जीत लिया। फाइनल मैच में विजेता टीम ने तारापुर टीम को 117 रनों से पराजित कर दिया। विजेता एवं उपविजेता टीम के बीच टीवीएस शोरूम के प्रोपराइटर अनुज कुमार, प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री, जिप सदस्य राजू सिंह ने नकद एवं ट्रॉफी का वितरण किया।